Search

रांचीः 21 लाख के ठगी के आरोपी को पुलिस को सौंपा

Ranchi: राजधानी रांची के जगरनाथपुर थाना इलाके से एक साइबर ठगी के आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया है. बताया जाता है कि ओटीपी के जरिए इस ठगी के वारदात को अंजाम दिया है. इस मामले में कुल इक्कीस लाख की ठगी के वारदात को अंजाम दिया गया है.
 
ठगी का आरोप रोहित कुमार के ऊपर लगा है. बताया जाता है कि रोहित कुमार ने ओटीपी को चुराया और उसके बाद इतनी बड़ी रकम की निकासी हुई है. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

इस मामले को लेकर जगरनाथपुर थानेदार दिग्विजय सिंह ने बताया है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मामले की छानबीन की जा रही है. मामला साइबर से जुड़ा हुआ है. साइबर थाना में एफआईआर दर्ज होने के बाद उसके बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही