Search

 
 
 

Latehar News: 7 साल की बच्ची को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

जिले के महुआडांड थाना क्षेत्र से सात साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची को भी नेतरहाट थाना क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है. आरोपी की उम्र 20 साल है.
 
Latehar News

Latehar: जिले के महुआडांड थाना क्षेत्र से सात साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची को भी नेतरहाट थाना क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है. आरोपी की उम्र 20 साल है.

Uploaded Image

गिरफ्तार आरोपी

बच्ची को भगा ले जाने के मामले में महुआडांड महिला थाना में 27 जुलाई 2026 को प्राथमिकि दर्ज कराई गई थी. इसके अनुसार आरोपी जगदीश नगेशिया (20) पिता अग्नु नगेशिया, ग्राम दीपटोली, थाना महुआडांड का रहने वाला है. वह उस बच्ची को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था. सूचना मिलने पर महुआडांड थाना पुलिस ने छापेमारी कर नेतरहाट क्षेत्र से बच्ची को बरामद किया. आरोपी को जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही