Search

बुढ़मू पुलिस पर बर्बरता का आरोप, पुलिस की पिटाई से बेटा घायल, बाप का हाथ टूटा

बुढ़मू थाना के एएसआई मजीद आलम पर लगा है पिटाई का आरोप

Budhmu (Ranchi) : बुढ़मू थाना में पदस्थापित एएसआई मजीद आलम पर घरेलू विवाद में थाना पहुंचे बाप-बेटा की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है. पीड़ित अजय साहू बुढ़मू थाना क्षेत्र के डडिया गांव का रहने वाला है. उसके एक हाथ की हथेली की हड्डी टूट गई है. वहीं उसका बेटा घायल है. स्थानीय हॉस्पिटल में इलाज कराने के बाद पीड़ित अजय साहू ने एएसआई मजीद आलम की शिकायत वरीय पुलिस अधीक्षक रांची चंदन सिन्हा और ग्रामीण एसपी से कर कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित अजय साहू ने बताया कि घरेलू विवाद के सुलहनामा के लिए थाना बुलाया गया था. जहां एएसआई मजीद आलम ने पैसे की डिमांड की. पैसा देने में असमर्थता जताने पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और लाठी-डंडे से मुझे और मेरे बेटे को बेरहमी से पीटा, जिससे मेरे एक हाथ की हड्डी टूट गई है.

क्या कहा एएसआई मजीद आलम ने

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/14-13.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं इस आरोप पर एएसआई मजीद आलम ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है. मैंने सुलहनामा के लिए बुलाया था. अजय साहू और उनके बेटे ने एक महिला को लात-घूसों से पीटा. मना करने पर भी नहीं माने, बीच-बचाव करने में चोट लगी. पैसा मांगने और पिटाई करने का आरोप बिलकुल गलत है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/posting-of-23-police-station-incharges-of-ranchi-ssp-issued-orders/">रांची

में 23 थाना प्रभारियों की पोस्टिंग, एसएसपी ने जारी किये आदेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp