Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : व्यवसायियों से लेवी वसूलने का आरोपी साथी के साथ गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

एक रिवॉल्वर, एक देशी पिस्तौल, 6 जिंदा कारतूस व कई मोबाइल बरामद

Arun Kumar Yadav Garhwa : गढ़वा पुलिस ने दुकानदारों को धमकाने वाले गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उक्त अपराधी उचरी निवासी सुहेल खान उर्फ सोनू खान एवं निमियाडीह गांव निवासी आशिक अंसारी हैं. उनके पास से एक रिवॉल्वर, एक देशी पिस्तौल, 6 जिंदा कारतूस, काले रंग का बैग सहित विभिन्न कंपनी के कई मोबाइल व सिम कार्ड मिले हैं. उक्त जानकारी गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडे ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि सुहेल खान, छोटू रंसाज के साथ आपराधिक घटनाओं का अंजाम दे रहा था. इस बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और दोनों अलग हो गए. उसके के बाद से सुहेल अपना एक गिरोह तैयार कर गढ़वा और पलामू के व्यवसायियों सहित बस स्टैंड के एजेंट को धमकाकर लेवी वसूलने का काम कर रहा था. उसने अपना ठिकाना बिहार के औरंगाबाद, यूपी के दुद्धी में बना रखा था. एसपी ने बताया कि सुहेल खान पर गढ़वा सहित पलामू के मेदिनीनगर में करीब आठ मामले दर्ज हैं. जिसमें लूट, धमकी सहित अन्य कई मामले शामिल हैं. उन्होंने बताया कि सुहेल पिछले कुछ दिनों से गढ़वा के कई व्यवसायियों को धमका रहा था. इस दौरान उसने करीब 20 लख रुपए की लेवी भी वसूली. उक्त मामले में सुहेल पर जून और अगस्त माह में अलग-अलग थाना में धमकाने, लेवी वसूलने की प्राथमिक दर्ज की गई थी. उसी के आलोक में गढ़वा एसडीपीओ अवध कुमार यादव, बंशीधर नगर एसडीपीओ प्रमोद कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही थी. इसी क्रम में राजा पहाड़ी के पास से उक्त दोनों को गिरफ्तार किया गया. छापेमारी दल में बंशीधर नगर थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह, मझिआंव थाना प्रभारी विवेक पंडित, पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण सिंह, अजीत कुमार सिंह, अभिमन्यु कुमार सिंह सहित आरक्षी व टेक्निकल सेल की टीम शामिल थी. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-6-students-of-mount-egmount-school-drowned-in-lotwa-dam-one-survived-four-bodies-recovered/">हजारीबाग

: माउंट एग्माउंट स्कूल के 6 छात्र लोटवा डैम में डूबे, पांच शव बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही