Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

2 करोड़ की ठगी के आरोपी को झारखंड हाईकोर्ट से मिली राहत

Ranchi :  झारखंड हाईकोर्ट ने 2 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी व बुलेट शोरूम के संचालक सुमन कुमार को राहत मिली है. अदालत ने सुमन की गिरफ्तारी पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है. सुमन कुमार की ओर से अधिवक्ता विनय कुमार तिवारी ने बहस की. दरअसल गोड्डा की रहने वाली रेणु कुमारी ने सुमन कुमार के खिलाफ गोड्डा के नगर थाना में 2 करोड़ की ठगी करने और जान से मारने की धमकी देने समेत कई अन्य आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करवायी थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सुमन कुमार ने झारखंड हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की गुहार लगायी थी. जिस पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की कोर्ट में सुनवाई हुई. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही