Search

 
 
 

प्रेम‍िका की हत्‍या का आरोपी गिरफ्तार, साथ जाने से इंकार क‍िया तो मार दी थी गोली

 
Ranchi : रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में खक्सीटोली में 22 वर्षीय खुशबू कुमारी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी प्रेमी राजू उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. राजू के अलावे उसके भतीजे संतू  उरांव को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. राजू और खुशबू करीब डेढ़ साल से लिव इन में रह रहे थे.  सोमवार को राजू अपने भतीजे संतू के साथ खुशबू के घर गया था, जहां उसे गोली मारने के बाद बाइक से दोनों भाग गया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jmm-released-a-panel-list-of-11-leaders-to-present-the-partys-side-in-the-media-2/">झारखंड

में भाजपा की पेंच कसने पहुंचे लक्ष्मीकांत बाजपेयी, 5 दिन करेंगे प्रवास
ग्रामीण एसपी नौशाद ने कहा क‍ि घटना के बाद खुशबू के प‍िता जौरो उरांव ने चान्‍हो थाने में राजू और संतू के ख‍िलाफ हत्‍या का मामला दर्ज कराया था. आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने त्‍वरि‍त कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर ही दोनों को गिरफ्तार कर ल‍िया. राजू ने पुलि‍स को द‍िए बयान में अपना अपराध कबूला है. गिरफ्तार राजू ने बताया कि खुशबू के साथ वह विगत एक वर्ष से ल‍िव इन रिलेशनश‍िप में रह रहा था. करमा पर्व के दिन राजू और खुशबू के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. ज‍िसके बाद नाराज होकर खुशबू अपने मायके चली गयी. 19 स‍ितंबर की सुबह राजू अपने भतीजे संतू के साथ बाइक से  से खुशबू के घर गया और अपने साथ घर चलने की जिद करने लगा, लेकिन खुशबू ने राजू के साथ जाने से इंकार कर दिया. राजू उरांव ने गुस्से में आकर अपने पास रखे देसी कट्टा निकालकर खुशबू को गोली मार दी और फरार हो गया. गोली लगने से खुशबू की मौत हो गई थी. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-policemen-will-be-stationed-in-plain-clothes-to-keep-an-eye-on-the-miscreants-in-durga-puja/">रांची

: दुर्गापूजा में मनचलों पर नजर रखने के लिए सादे लिबास में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही