Search

झारखंड जगुआर के जवान से लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार

Ranchi : रातू थाना पुलिस ने झारखंड जगुआर के जवान संतोष हांसदा से लूटपाट के आरोपी को बुधवार को सुखदेवनगर थाना क्षेत्र निवासी मो रमजान को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक काला रंग का रेडमी मोबाईल और स्कूटी (JHD1DC 1498) बरामद किया है. 20 मई की देर देर शाम झारखंड जगुआर का जवान संतोष हांसदा कैंप से काठीटांड़ स्थित अपने आवास लौट रहे थे. इसी दौरान में झिरी के नजदीक दो अज्ञात स्कूटी सवार बदमाशों ने पता पूछने के बहाने जवान को रोका. फिर पिस्टल दिखाकर रेडमी मोबाईल, 5000 रुपये, एटीएम कार्ड, आई कार्ड समेत कई सामान लूट कर मौके से फरार हो गये. रातू थाना में संतोष हांसदा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी. इसे भी पढ़ें – राष्ट्रपति">https://lagatar.in/the-president-inaugurated-the-new-high-court-building-cji-governor-cm-and-chief-justice-of-the-high-court-were-present/">राष्ट्रपति

ने हाईकोर्ट के नए भवन का किया उद्घाटन, सीजेआई, राज्यपाल, CM और हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहे मौजूद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//