Search

 
 
 

जमशेदपुर से वाहन चोरी कर भाग रहे हत्या व लूट के आरोपी गिरिडीह से गिरफ्तार

 
Giridih: जमशेदपुर से वाहन चोरी कर भाग रहे हत्या और लूट का आरोपी गिरिडीह से गिरफ्तार हुआ है. गिरिडीह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को मो. सफीक अली और राशिद हुसैन को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने चोरी का वाहन को भी बरामद किया है. जमशेदपुर पुलिस ने गिरिडीह पुलिस को सूचना दी थी कि जमशेदपुर से दो अपराधी वाहन चोरी कर भाग रहे हैं. इसके बाद दोनों अपराधियों को गिरिडीह पुलिस ने बेंगाबाद से पीछा करते हुए नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया. दोनों अपराधियों के ऊपर लूट, फिरौती, आर्म्स एक्ट और गोली मारकर हत्या करने का मामला दर्ज है. इसे भी पढ़ें -राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-again-raised-questions-on-evm-and-wrote-on-twitter-evm-is-a-black-box-in-india/">राहुल

गांधी ने EVM पर फिर सवाल खड़े किये, एक्स पर लिखा,  भारत में ईवीएम एक ब्लैक बॉक्स है…
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही