Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कानूनी दांवपेच में फंसा जमीन पर कब्जे का आरोप, मिला सपा का साथ

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची में शनिवार को समाजवादी पार्टी के झारखंड अध्यक्ष अली रजा जैदी के साथ विनीता धोत्रे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी जमीन पर कब्जे का मामला उठाया. कहा - मैं कडरू सिंबल टोली में अपने दो छोटे बच्चों एवं मुख बधिर बहन के साथ रहती हूं. मेरा जमीन कजरी खाता नंबर 4 प्लॉट नंबर 660 रकवा 35 डिसमिल है, जो कि मेरी मां जूलियानी धोत्रे के नाम से पंजी में दर्ज है. जिसमें मेरा मकान बना हुआ है. 50 वर्षों से मेरे दखल कब्जा में है. इसके बावजूद मेरे पिताजी के मरने के बाद 2009 में देव कुमार प्रधान कडरू निवासी एवं इनके दोनों वकील पुत्र अमरेंद्र एवं शिवेंद्र प्रधान के द्वारा विगत कुछ वर्षों से रास्ता के लिए दबाव बनाया जाता रहा. देव प्रधान और उनके दोनों पुत्रों के द्वारा कानूनी दांवपेच में फंसा कर मेरी जमीन पर कब्जा कर लिया गया.

मुख्यमंत्री से भी मिल चुकी है महिला

उन्होंने कहा- मैं इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से भी मिली थी. मगर उन्होंने संज्ञान लेने का आश्वासन देने के बावजूद अभी तक कुछ नहीं किया. अमरेंद्र और शिवेंद्र प्रधान के खिलाफ अनेकों बार थाना एवं उच्च अधिकारी एवं पदाधिकारियों को लिखित शिकायत की. परंतु अब तक विभिन्न न्यायालयों में मेरे पक्ष में कोई विशेष आदेश नहीं हुआ है.

आदिवासी महिला के साथ अन्याय हो रहा : जैदी

पीसी में समाजवादी पार्टी झारखंड के अध्यक्ष अली रजा जैदी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से गरीबों को न्याय दिलाने के लिए लड़ती रही है. राज्य में आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद एक आदिवासी महिला के साथ अन्याय हो रहा है और कोई सुध लेने वाला नहीं है. समाजवादी पार्टी प्रताड़ित महिला के साथ खड़ी है और अदालती मामले में भी हम इनके साथ खड़े रहेंगे. इसे भी पढ़ें – डोर">https://lagatar.in/door-step-voting-those-who-cannot-come-to-the-polling-station-the-election-commission-will-go-to-their-homes-and-get-the-voting-done/">डोर

स्टेप वोटिंग : जो लोग मतदान केंद्र नहीं आ सकते, चुनाव आयोग उनके घर जाकर वोटिंग करायेगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही