Search

हजारीबाग: मूक बधिर लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Hazaribagh: इचाक थाना क्षेत्र में मूक बधिर लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान शिव कुमार महतो के रूप में हुई है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मूक बधिर लड़की के साथ दुष्कर्म के आलोक में पोक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय नीरज कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. जिसने अल्प समय में ही कांड में शामिल अभियुक्त शिवशंकर कुमार उर्फ शंकर कुमार महतो, पिता सुखदेव महतो सा. दांगी, थाना इचाक को गिरफ्तार कर लिया. अभियुक्त को न्यायालय अभिरक्षा में भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें - सचिन-माही">https://lagatar.in/after-sachin-mahi-now-a-biopic-will-be-made-on-yuvraj-singh-makers-made-the-announcement/">सचिन-माही

के बाद अब युवराज सिंह पर बनेगी बॉयोपिक, मेकर्स ने की अनाउंसमेंट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//