Search

 
 
 

लातेहार: चाकू मार कर घायल करने का आरोप, एफआईआर दर्ज

 
Latehar: सदर थाना क्षेत्र के करकट ग्राम निवासी अयोध्या प्रसाद के पुत्र कौशल कुमार ने उसके साथ मारपीट करने व चाकू मार कर घायल कर देने का आरोप लगाकर सदर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने आवेदन में बताया है कि वह गत 20 अगस्त को शहर स्वामी विवेकानंद पार्क, चंदनडीह में घूमने गया था. इसी दौरान उज्जवल गुप्ता व उसका साथ गाली गलौज करने लगा. जब उसने इसका विरोध किया तो वह अपने दोस्त शुभम कुमार पिता मनोज प्रसाद करकट, सिद्धार्थ गुप्ता पिता रविंरंजन बजरंग होटल के सामने और रितेश कुमार के साथ मारपीट करने लगा. इसी दौरान उज्जवल गुप्ता पिता राजकिशोर गुप्ता (पांडेयपुरा) एक चाकू लेकर उसके सीने में वार कर दिया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पीसीआर वैन उसे उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गयी. इलाज के बाद वह प्राथमिकी दर्ज करा रहा है. इस संबंध में सदर थाना में कांड संख्या 145/24 दर्ज किया गया है. पुलिस ने उज्ज्वल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/dgp-anurag-gupta-and-adg-met-cm-invited-to-attend-women-police-conference/">CM

से मिले DGP अनुराग गुप्ता व ADG, महिला पुलिस सम्मेलन में शामिल होने का दिया निमंत्रण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही