Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू: मध्य विद्यालय में चोरी का आरोपी धराया, गया जेल

Medininagar: कोयल नदी किनारे शिवाला रोड स्थित मध्य विद्यालय में चोरी की घटना में शामिल आरोपी को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी हरिजन मोहल्ला निवासी राजा कुमार (19) है. पुलिस ने उसके पास से चोरी का एक टैब भी बरामद किया है. इस संबंध में शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि 8 जून को शिवाला रोड मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेखा रानी गुप्ता ने आवेदन दिया था. जिसमें कहा गया था कि विद्यालय के कार्यालय में रखे आलमीरा को तोड़कर उसमें से 10 हजार रुपया एवं टैब को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि आवेदन के आधार पर शहर केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. अनुसंधान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर उक्त आरोपी को पकड़ा गया. छापामारी दल में शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार, पुअनि संतोष कुमार, टीओपी वन प्रभारी इन्द्रदेव पासवान, पुलिस जवान राकेश कुमार सिंह, रोहित कुमार, मंजेश कुमार व प्रफुल कुमार सिंह शामिल थे.
इसे भी पढ़ें - सारंडा">https://lagatar.in/janani-suraksha-abhiyaan-will-now-run-in-saranda-forest-division-area-dr-bharti/">सारंडा

वन प्रमंडल क्षेत्र में अब चलेगा जननी सुरक्षा अभियान : डॉ. भारती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही