Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नालंदा में हिंसा के आरोपी नहीं करेंगे सरेंडर तो घरों की होगी कुर्की- डीएम

Nalanda: नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर ने बयान जारी कर रामनवनी जुलूस के दौरान हिंसा फैलाने वाले उपद्रवियों को सरेंडर करने के लिए लिए कहा है. उन्होंने कहा है कि जिन लोगों के खिलाफ वारंट निकाला गया है, अगर वे सरेंडर नहीं करेंगे, तो उनके घरों की कुर्की शुरू कर दी जाएगी. बता दें कि बिहार में रामनवमी जुलूस के दौरान रोहतास जिले के सासाराम और नालंदा जिले के बिहारशरीफ में हिंसा भड़क उठी थी. इस मामले में पुलिस ने अब तक 173 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही हैं. हिंसा के बाद से दोनों जिलों में चार अप्रैल तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled111-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि हालात को देखते हुए दोनों शहरों में सुरक्षाकर्मियों की 26 से ज्यादा कंपनियां तैनात कर दी गई है. इनमें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 19, सशस्त्र सीमा बल की तीन, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की एक और रैपिड एक्शन फोर्स की तीन कंपनियां शामिल हैं. इसे भी पढ़ें:  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-goods-train-wheel-derails-in-dhori-coal-siding-track-jammed-for-two-hours/">धनबाद

: ढोरी कोल साइडिंग में मालगाड़ी का पहिया बेपटरी, ट्रैक दो घंटे जाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही