Search

 
 
 

आचार्य सत्येंद्र दास को रामानंदी परंपरा के अनुसार सरयू नदी में जल समाधि दी गयी

 
Ayodhya : राम मंदिर के प्रमुख पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को आज रामानंदी परंपरा के अनुसार सरयू नदी में जल समाधि दी गयी. आज उनके निवास से अंतिम यात्रा निकली गया, जो हनुमानगढी, राम जन्मभूमि दर्शन करते हुए सरयू के घाट पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनको जल समाधि दी गयी. आचार्य सत्येंद्र दास की अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए. अंतिम यात्रा में साधु समाज के अलावा स्थानीय लोग भी शामिल हुए. अयोध्या में आचार्य सत्येंद्र दास के निधन से शोक की लहर है. कल से ही बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने आते रहे. अंतिम दर्शन के लिए देर शाम तक लोग पहुंचते रहे. इस कारण कल जल समाधि कार्यक्रम नहीं हो सका.

सपा सांसद अवधेश प्रसाद और कांग्रेस नेता अजय राय ने   श्रद्धांजलि अर्पित की

आज गुरुवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, सपा सांसद अवधेश प्रसाद और कांग्रेस नेता अजय राय ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. भाजपा के पूर्व सांसद लल्लू सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता सहित मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने आचार्य के अंतिम दर्शन किये और श्रद्धांजलि अर्पित की. बता दें कि लखनऊ के पीजीआई में इलाज के दौरान आचार्य सत्येंद्र दास का बुधवार को निधन हो गया था. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें
Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN
">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही