Search

 
 
 

20 फरवरी तक मुख्यमंत्री पशुधन योजना का 80% लक्ष्य हासिल करें: शिल्पी नेहा तिर्की

 
Ranchi: कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मुख्यमंत्री पशुधन योजना की सुस्ती पर नाराजगी जाहिर की है. पशुपालन भवन में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों को 20 फरवरी तक लक्ष्य का 80 प्रतिशत पशु वितरण का निर्देश दिया है. ये आंकड़ा जिला स्तर पर हर हाल में हासिल करने को कहा गया है. मुख्यमंत्री पशुधन योजना के जिलावार रिपोर्ट से विभागीय मंत्री असंतुष्ट दिखी. मंत्री ने कहा कि समय पर लाभुकों का चयन और सूची तैयार नहीं होने से विभाग अपने तय लक्ष्य को हासिल नहीं कर पा रही है. इसके लिए जरूरी है कि समय सीमा के अंदर योग्य लाभुक का चयन प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए. मुख्यमंत्री पशुधन योजना में त्रुटियों को समय रहते दूर करने पर भी चर्चा की गई है. इसके लिए राज्यादेश में सुधार किया जाएगा, ताकि लाभुकों को पशुधन योजना का लाभ देने को कोई अड़चन पैदा ना हो. इसके साथ ही पशुपालन विभाग के द्वारा संचालित फार्म्स के अगले 5 साल के विजन डॉक्यूमेंट्स को मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के समक्ष रखा गया. इसे भी पढ़ें – ">https://lagatar.in/rahul-gandhi-entered-the-electoral-fray-in-delhi-offered-prayers-at-valmiki-temple-visited-dalit-colony/">

 राहुल गांधी दिल्ली के चुनावी दंगल में उतरे, वाल्मीकि मंदिर में पूजा की, दलित बस्ती गये
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही