Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिये गये लक्ष्यों को समय पर हासिल करें: जोबा मांझी

Ashish Tagore Latehar: महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग सह लातेहार जिला की प्रभारी मंत्री जोबा मांझी ने सरकार के द्वारा दिये गये लक्ष्यों को समय पर हासिल करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया. मंत्री जोबा मांझी गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्नवयन समिति की एक बैठक को संबोधित कर रही थीं. बैठक में उपायुक्त भोर सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन विधायक वैद्यनाथ राम व रामचंद्र सिंह, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में विभागवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. मनरेगा, 15 वें वित्त, जेएसएलपीएस, क़ृषि, पशुपालन, श्रमिक कल्याण, खाद्य सुरक्षा, आवास, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला कल्याण, खेलकूद पर्यटन, नगर पंचायत समेत अन्य कई योजनाओं की समीक्षा की गयी. मंत्री ने मनरेगा के तहत संचालित दीदी बाड़ी योजना, डोभा, कुंआ निर्माण, बिरसा हरित ग्राम योजना व मिट्टी मोरम से सड़क निर्माण से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने बैठक में जन प्रतिनिधियों के द्वारा उठाये गये मामलों की जांच कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसे पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mango-municipal-corporation-fined-rs-7000-from-those-who-do-not-have-trade-license/">जमशेदपुर

: मानगो नगर निगम ने ट्रेड लाइसेंस नहीं रखने वालों से वसूला 7000 रुपये जुर्माना

सदस्यों ने उठाए कई मुद्दे

बैठक में जिले खराब जलमीनार का मामला जोर-शोर से उठाया गया. समिति के कई सदस्यों ने कहा कि जलमीनार निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, और इसमें प्रखंड से ले कर जिला तक के अधिकारियों की सांठगांठ है. चंदवा प्रखंड के ख्रीस्त राजा मध्य विद्यालय में शिक्षक चयन में गड़बड़ी का मामला उठाया गया. बालूमाथ प्रखंड में तीन हजार क्विंटल चावल घोटाला और हेरहंज प्रखंड में कई जगह कल्याण विभाग के द्वारा बनाये जा रहे कब्रिस्तान बाउंड्री निर्माण में गड़बड़ी का भी मामला उठाया गया. इसे भी पढ़ें-‘शुभम">https://lagatar.in/seal-on-the-news-of-shubham-sandesh-aman-sahu-hatched-a-conspiracy-to-murder-ritwik-companys-project-co-ordinator-sharad/">‘शुभम

संदेश’ की खबर पर लगी मुहर, अमन साहू ने रची थी ऋत्विक कंपनी के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर शरद हत्याकांड की साजिश

बैठक में ये थे मौजूद

बैठक में ब्याघ्र परियोजना के कोर एरिया निदेशक, वन प्रमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, सांसद प्रतिनिधि विनीत मधुकर, परियोजना निदेशक विंदेश्वरी ततमा, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार, 20 सूत्री के सभी प्रखंड अध्यक्ष, 20 सूत्री के सभी सदस्य, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार व महुआडांड़ नीत निखिल सुरीन आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही