: पुलिस गिरफ्त में हजारीबाग के प्रसिद्ध एके इंटरनेशनल होटल के संचालक, डेमोटांड़ की फैक्ट्री सील जिले में हर आम और खास व्यक्ति गुमला के समग्र विकास के लिए डीसी सुशांत गौरव के जमीनी प्रयासों, संवेदनशील सोच एवं प्रशासनिक दक्षता की चर्चा कर रहा है. उक्त एक्सीलेंस अवार्ड आगामी 21 अप्रैल को नई दिल्ली विज्ञान भवन सभागार में प्रधानमंत्री के हाथों डीसी सुशांत गौरव ग्रहण करेंगे. बता दें कि यह पहला मौका है जब झारखंड के किसी जिले को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिये चयनित किया गया है.
डीसी सुशांत गौरव ने एक साल के कार्यकाल किये कई बेहतरीन काम
बता दें कि पिछले एक वर्ष के अपने कार्यकाल में ही डीसी सुशांत गौरव के प्रयासों से कई बेहतरीन कार्यों को गुमला में धरातल पर उतारा गया है. बीते दिनों जिले में हुए कतिपय कार्यों में रागी मिशन को नयी ऊंचाई देना, एनीमिया उन्मूलन, टीबी मुक्त जिला की दिशा में प्रयास, दिव्यांगता पहचान एवं दिव्यांग कल्याण के लिए किये गए कार्य, पुस्तकालय क्रांति, खेल बैंक, शिक्षा क्षेत्र में अवसंरचनात्मक विकास, बांस शिल्पकारों का प्रशिक्षण एवं संवर्धन, टाना भगत समुदाय का बहुआयामी योजनाओं से आच्छादन, जिला से लेकर पंचायतों तक खेलों को बढ़ावा, पंचायतों का डिजिटाइजेशन, महिला स्वयं सहायता समूहों को बहुद्देशीय कार्यों में लगाना, मत्स्य पालन को नए आयाम देना, कृषि क्षेत्र में नवाचारी उपायों को अपनाना आदि. इसे भी पढ़ें : Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-people-involved-in-account-37-deal-on-eds-radar-who-bought-land-worth-18-crores-for-9-crores-continuously-revealed/">Exclusive:खाता 37 की डील में शामिल लोग ED की रडार पर,18 करोड़ की जमीन 9 करोड़ में किसने खरीदी, लगातार ने किया था खुलासा [wpse_comments_template]

Leave a Comment