Ramgarh: लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली जानकारी के आधार पर रामगढ़ पुलिस ने 22 सितंबर 2026 को रामगढ़ मिलिट्री स्टेशन के मुख्य गेट के सामने घूम रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है. गिरफ्तार संदिग्ध का नाम सुधीर कुमार शर्मा है. उसके पास एक फर्जी वोटर आईडी कार्ड मिला है.

मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर गिरफ्तार सुधीर कुमार शर्मा.
पुलिस ने हिरासत में लेकर सुधीर कुमार शर्मा को अपनी पहचान साबित करने के लिए कहा गया, तो वह अपनी पहचान की पुष्टि के लिए कोई भी पहचान पत्र या निवास प्रमाण-पत्र नहीं दिखा सका.
जानकारी के मुताबिक़ वह पहले रामगढ़ कैंट के अंदर मजदूर के रुप में काम करता था. वह बढ़ई का काम भी करता है. सुधीर कुमार शर्मा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके बारे में जाँच शुरु कर दी है. मिलिट्री इंटेलिजेंस भी पूरे मामले की जांच कर रही है.