Search

 
 
 

बेंगाबाद में अवैध आरा मिलों पर कार्रवाई

 
Bengabad (giridih): गुरुवार को वन विभाग की टीम ने खुरचुट्टा वन प्रक्षेत्र अंतर्गत बेंगाबाद के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया. अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से संचालित आरा मिलों को उखाड़ा गया. इस क्रम में बेंगाबाद थाना अंतर्गत दामोदरडीह, बिजली बथान और गादी में अवैध रूप से संचालित तीन आरा मिलों में छापेमारी की गई. इस दौरान भारी मात्रा में लाखों के मूल्य की लकड़ियां जब्त की गईं. हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही धंधेबाज फरार होने में कामयाब हो गए. वन विभाग की टीम द्वारा आरा मिलों को उखाड़ कर जब्त कर लिया गया है. साथ ही मिलों से लगभग 10 ट्रैक्टरों में लकड़ियों को जब्त कर बेंगाबाद स्थित रेंज कार्यालय लाया गया. छापेमारी का नेतृत्व डीएफओ प्रवेश अग्रवाल कर रहे थे. डीएफओ ने बताया कि तीनों आरा मिलों से लगभग 12 लाख रुपये मूल्य की लकड़ियां जब्त की गई हैं. सभी आरा मिल संचालकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. छापेमारी दल में रेंजर सुरेश रजक फारेस्ट ऑफिसर विश्वनाथ सिंह वन कर्मी विष्णु किस्कू, दिवाकर तांती, यासिर अराफात, राजेश पंडित, जितेंद्र कुमार, बबिता कुमारी एवं बेंगाबाद पुलिस की टीम सहयोग के लिए शामिल थी. इसे भी पढ़ें-देवघरः">https://lagatar.in/deoghar-dead-body-of-girl-found-in-ajay-river-fear-of-being-murdered-and-thrown-away/">देवघरः

अजय नदी में मिला युवती का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही