Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निलंबित डीएसपी अनूप कुमार के खिलाफ कार्रवाई, रांची, पटना और गया के ठिकानों पर छापेमारी

Advertisement
Advertisement
  Ranchi : बालू के अवैध खनन मामले में बिहार के औरंगाबाद जिले के निलंबित डीएसपी अनूप कुमार के रांची, पटना और गया स्थित ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई छापेमारी कर रही है. एसडीपीओ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तलाशी ली जा रही है. आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने बुधवार की सुबह एक साथ एसडीपीओ के सभी ठिकानों पर छापेमारी की है.

 रांची के लव कुश में अपार्टमेंट में हो रही है छापेमारी

जानकारी के मुताबिक आर्थिक अपराध इकाई की टीम निलंबित डीएसपी अनूप कुमार के पटना के कंकड़बाग में भूतनाथ रोड स्थित आवास, गया के नूतन नगर स्थित पैतृक आवास और रांची के लवकुश अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में छापेमारी कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही