Search

ATS और बंगाल पुलिस की कार्रवाई, धनबाद में गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी संख्या में पिस्टल बरामद

Dhanbad : जिले के महुदा की सिंगड़ा बस्ती में गन फैकट्री का भंडाफोड़ हुआ है. झारखंड एटीएस और बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार, संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात महुदा के सिंगड़ा बस्ती के एक घर में छापेमारी की और वहां चल रही गन फैक्ट्री से भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित पिस्टल जब्त किए.

मौके से कितने पिस्टल जब्त किये गये हैं, इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने हथियार बरामदगी मामले में मास्टरमाइंड मुर्शीद अंसारी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मुर्शीद की पत्नी हिना परवीन को भी हिरासत में लिया है.

बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में घटित किसी अपराध में महुदा के सिंगड़ा में बने पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था. अपराधी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर बंगाल पुलिस जांच करते हुए झारखंड पहुंची. आर्म्स फैक्ट्री होने के कारण स्थानीय महुदा पुलिस के साथ-साथ झारखंड एटीएस ने भी छापेमारी की. देर रात तक छापेमारी जारी रही. मौके से निर्मित और अर्धनिर्मित पिस्टल के अलावा बैरल, लेथ मशीन, ड्रील मशीन, लोहा, तांबा, पीतल और पिस्तौल बनाने में प्रयोग होने वाले कई औजार जैसे ग्राइंडर, गेज, हेक्सा ब्लेड आदि भी बरामद किए गए. 

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//