Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा पुलिस की कार्रवाई, नदी किनारे से 3.15 करोड़ का डोडा बरामद

Chaibasa :  चाईबासा पुलिस ने टेबो थाना क्षेत्र के परैया गांव के पास नदी किनारे से 2100 किलो डोडा बरामद किया है. बरामद डोडा की बाजार कीमत 3.15 करोड़ बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, एसपी आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली थी कि परैया गांव के पास नदी किनारे डोडा जमा कर रखा गया है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेनारी दल ने एक जून की रात चाकी नदी के किनारे चेंकिग अभियान चलाया. इस दौरान चाकी नदी के किनारे जंगल झाड़ियों के बीच 83 प्लास्टिक के बोरे में डोडा बरामद हुआ. रविवार को मामले की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि डोडा को दूसरे जगह भेजने के उद्देश्य से जमा किया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही