Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा पुलिस की कार्रवाई, डोडा के साथ एक युवक गिरफ्तार

Chatra : नशा कारोबार के खिलाफ चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने डोडा के साथ नरेश कुमार नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने नरेश कुमार के पास से दो बोरों में कुल 39.500 किलो ग्राम डोड़ा और एक बाइक बरामद किये हैं. एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के सुलमा गांव के हरनाही टोला में अवैध रूप से एक मोटरसाईकिल में डोडा ले जाया जा रहा है. जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी के निर्देश पर छापेमारी टीम का गठन किया गया. सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में छापेमारी टीम ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें : CISF">https://lagatar.in/modi-governments-policy-of-zero-tolerance-to-terrorism-will-continue-amit-shah-on-cisf-foundation-day/">CISF

स्थापना दिवस पर अमित शाह ने कहा, आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करने की मोदी सरकार की नीति जारी रहेगी
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही