Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा पुलिस की कार्रवाई, 14 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

Chatra : अफीम कारोबार के खिलाफ चतरा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में पुलिस ने छापेमारी कर 14 किलो अफीम के साथ एक तस्कर राजु कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. हालांकि जंगल-झाड़ और अंधेरे का फायदा उठाकर एक व्यक्ति भागने में सफल रहा.  एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी. जिस पर पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर सदर थाना क्षेत्र के चिलोय गांव के एक घर पर छापेमारी कर 14 किलो अफीम के साथ राजु कुमार सिंह नाम के तस्कर को गिरफ्तार किया. (पढ़ें, क्रॉस">https://lagatar.in/khelo-india-10-dum-cross-country-race-sonam-kumari-in-3-km-race-and-sushanti-kumari-in-5-km-won-gold/">क्रॉस

कंट्री दौड़ : 3 KM दौड़ में सोनम कुमारी और 5 KM में सुशांति कुमारी ने जीता गोल्ड)

भागे हुए व्यक्ति के घर से पुलिस ने बरामद किये डोडा-अफीम

एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना अंतर्गत भुईयांडिह गांव के पास झोपड़ी में अवैध अफीम का खरीद बिक्री होने वाली है. प्राप्त सूचना का सत्यापन करने के बाद सदर डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झोपड़ी में घेराबंदी कर छापेमारी की और गीला अफीम के साथ राजु कुमार सिंह को पकड़ लिया.  हालांकि जंगल-झाड़ का फायदा उठाकर एक व्यक्ति भागने में सफल रहा. गिरफ्तार तस्कर पूछताछ के बाद उसके निशानदेही पर कुंदा थाना के पुलिस के सहयोग से  भागे हुए व्यक्ति मंगर गंझु के घर पर छापेमारी की और डोडा-अफीम बरामद किये. इसे भी पढ़ें : मत">https://lagatar.in/dont-play-with-childrens-future/">मत

खेलिए बच्चों के भविष्य से
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही