Search

 
 
 

CRPF के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का एक्शन गलत: राज्यपाल

 
Ranchi : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन गुरुवार को रांची यूनिवर्सिटी के आर्यभट्ट सभागार में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सीआरपीएफ के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर एक बड़ा बयान दिया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि सीआरपीएफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का एक्शन गलत है. उन्होंने कहा कि सीएम हाउस के पास जेएमएम के कार्यकर्ता हंगामा क्यों कर रहे थे और वहां सीआरपीएफ को आने की जरूरत की ही क्यों पड़ी. गौरतलब है कि सीआरपीएफ के आईजी, कमांडेंट व पांच सौ अज्ञात जवानों के खिलाफ रांची के गोंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. सदर सीओ मुंशी राम की शिकायत पर ये प्राथमिकी दर्ज की गयी है. 20 जनवरी को ईडी की सीएम हेमंत सोरेन से आवास में पूछताछ के दौरान सीआरपीएफ के जवानों की मौजूदगी मामले में एफआईआर दर्ज करायी गयी है. इसमें कहा गया है कि सीआरपीएफ के जवान सीएम हेमंत सोरेन के कांके रोड स्थित सरकारी आवास की ओर जाने का प्रयास करने लगे थे. उन्हें बैरिकेडिंग के अंदर जाने से रोका गया, तो वे उलझ गए. इस दौरान सीआरपीएफ की गाड़ियों के कारण चौक जाम हो गया था. काफी मशक्कत के बाद स्थिति संभाली गयी. आपको बता दें कि जमीन घोटाला मामले में ईडी की टीम ने 20 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास में सीएम हेमंत सोरेन से सात घंटे से अधिक की पूछताछ की थी. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस के अलावा सीआरपीएफ के जवान भी मुस्तैद थे. ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय से लेकर सीएम आवास तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/cm-sent-reply-to-eds-letter-cmo-personnel-reached-ed-office-with-the-letter/">CM

ने ईडी के पत्र का भेजा जवाब, CMO कर्मी पत्र लेकर पहुंचा ED ऑफिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही