Search

रंका में बालू तस्करों पर कार्रवाई, चार धराए, दो ट्रैक्टर जब्त

Garhwa: रंका पुलिस ने बालू के अवैध कारोबार करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस दौरान पुलिस ने दो ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है. रंका थाना क्षेत्र के गासेदाग में पुलिस ने कार्रवाई की है. इसे लेकर थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल की नदियों से बालू का अवैध कारोबार किया जा रहा है. इसे पढ़ें- चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-provincial-executive-meeting-of-all-india-marwari-womens-conference-held/">चाकुलिया

: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई
इसके बाद विशेष दल गठन कर अवैध रूप से बालू उत्खनन कर रहे कारोबारियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी की, और बालू लदे दो ट्रैक्टरों जब्त कर लिए. साथ ही दो चालकों संतोष लोहरा, पिता मुनारिक लोहरा, ग्राम सरई दोहर चिनिया और कल्याणी सिंह, पिता रामजी सिंह और ट्रैक्टर मालिक तस्लीम अंसारी, पिता सिराजुद्दीन अंसारी ग्राम कुटी रमकंडा और मनोज कुमार तिवारी पिता रामचरित्र तिवारी ग्राम गासेदाग को रंगेहाथ पकड़ लिया. इसे भी पढ़ें-पीरटांड़:">https://lagatar.in/peertand-officers-arrived-to-inspect-the-kovid-testing-center-and-rubella-camp/">पीरटांड़:

कोविड जांच केंद्र व रूबेला कैंप का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp