Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मानव तस्करी के संदेह पर कार्रवाईः नाबालिग लड़की को लेह लद्दाख ले जा रहे दो भूटानी नागरिक धराये

Advertisement
Advertisement
Gaya: मानव तस्करी के संदेह में गया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो भूटानी नागरिकों को हिरासत में लिया है. आरोपी नाबालिग लड़की को लेह लद्दाख ले जाने की तैयारी में थे. पकड़े गए भूटानी नागरिक गया एयरपोर्ट से किसी कनेक्टिंग फ्लाइट का टिकट लेने का प्रयास कर रहे थे. संदेह होने पर मगध मेडिकल थाने की पुलिस ने एयरपोर्ट से ही दोनों को हिरासत में ले लिया.

क्या है मामला

गया एयरपोर्ट के टिकट काउंटर पर बैठे कर्मचारियों को नाबालिग लड़की को लेकर कुछ संदेह हुआ. उन्होंने वरीय अधिकारियों से संपर्क किया और मेडिकल थाने की पुलिस को सूचना दी. इस आधार पर दोनों भूटानी नागरिक और नाबालिग लड़की को महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में थाना लाया गया. इसे भी पढ़ें- औरंगाबाद">https://lagatar.in/lover-couples-body-found-on-railway-track-in-aurangabad-police-engaged-in-investigation/">औरंगाबाद

में रेलवे ट्रैक पर मिली प्रेमी युगल की लाश, पुलिस जांच में जुटी

पूछताछ में आरोपियों ने क्या कहा

पुलिस की पूछताछ में भूटानी नागरिकों ने बताया कि लड़की को पढ़ाने को लेकर उनके परिजनों की सहमति से बोधगया के एक एनजीओ के माध्यम से उसे अपने साथ लेह-लद्दाख ले जा रहे थे. प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि एनजीओ संचालक से भी पूछताछ की जा रही है. साथ ही इस घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गयी है. इसे भी पढ़ें-सीएम">https://lagatar.in/cm-honored-dc-suraj-kumar-for-standing-first-in-vaccination-in-the-state/">सीएम

ने राज्य में टीकाकरण में प्रथम स्थान पर रहने के लिए डीसी सूरज कुमार को किया सम्मानित
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही