Search

 
 
 

बिना सूचना विस्फोट करा ग्रामीणों की जान खतरे में डालने वाले ठेकेदार पर हो कार्रवाई : प्रतुल शाहदेव

 
Barwadih : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड के मंगरा पंचायत के अमडीहा गांव में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के साइट पर ठेकेदार के द्वारा बिना पूर्व सूचना के एक साथ 45 विस्फोट कराए जाने की घटना की कड़ी निंदा की है. प्रतुल ने कहा कि बरवाडीह जिला परिषद सदस्य संतोषी देवी और शशि से इस घटना की पूरी जानकारी मिली. इस विस्फोट में 2 लोग घायल हो गए, वहीं दर्जनों घरों को क्षति पहुंची थी. प्रतुल ने ट्वीट कर सीएम हेमंत सोरेन से ठेकेदार पर अविलंब कार्रवाई की मांग की है. साथ ही घायलों का समुचित इलाज और क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत कराने की भी मांग की है. प्रतुल ने कहा कि इस विस्फोट से जानमाल को भारी नुकसान हो सकता था. प्रतुल ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि ठेकेदार को न सिर्फ ब्लैक लिस्ट में डाला जाए, बल्कि कड़ी कानूनी कार्रवाई कर नजीर पेश करें. प्रतुल ने कहा कि वे अति शीघ्र प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से इस संबंध में अधिक जानकारी लेंगे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-neighbor-raped-a-minor-by-entering-the-house-condition-critical/">पलामू

: घर में घुसकर पड़ोसी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, हालत गंभीर  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही