Search

 
 
 

दलितों को कुआं से पानी भरने से रोकने के मामले में कार्रवाई हो : राजद

 
Ranchi : राष्ट्रीय जनता दल ने सिल्ली के अड़ाल- नवाडीह गांव में ऊंची जाति के लोगों द्वारा दलितों को कुआं से पानी नहीं भरने देने के मामले को गंभीरता से लिया है. झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव सह प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि यह समाज को विघटित करने वाली घटना है. इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है. मौजूदा दौर में भी हमारा समाज छुआछूत और अंधविश्वास से उबर नहीं पाया है. समाज के कुछ तथाकथित लोग परिवार, समाज और राज्य को तोड़ने का काम कर रहे हैं. यह राज्य के लिए खतरनाक है. मनोज ने कहा कि जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि इस तरह से समाज में जहर फैलाने वाले लोगों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कठोर दंड दिलाएं. परेशान परिवार को अविलंब पानी की व्यवस्था करें. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-has-just-one-2-school-for-800-students-one-teacher-for-73-children/">झारखंड

में 800 छात्रों पर महज एक +2 स्कूल, 73 बच्चों पर एक शिक्षक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही