Search

 
 
 

Deoghar News: अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, कई शराब भट्ठियां ध्वस्त

Deoghar News: अभियान के दौरान विभागीय टीम ने जिले के विभिन्न चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर लोगों को जागरूक किया. आम नागरिकों से शराब और अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने की अपील की गई.
 
नशा के खिलाफ अभियान

Deoghar News: देवघर नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प और दूसरी तरफ जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रशासन की कार्रवाई. झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत देवघर में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने विशेष नशा मुक्ति अभियान चलाया. उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में लोगों को नशे के दुष्परिणाम गिनाए गए, वहीं अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी कर कई शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया.

 

अभियान के दौरान विभागीय टीम ने जिले के विभिन्न चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर लोगों को जागरूक किया. आम नागरिकों से शराब और अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने की अपील की गई. लेकिन प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ जागरूकता तक सीमित नहीं रही. अवैध शराब निर्माण और बिक्री की शिकायतों को लेकर संदिग्ध ठिकानों पर सघन छापेमारी भी की गई.

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/v-a-discreet-pvt-ltd-comes-under-scanner-of-an-ed-investigation-following-its-acquisition-of-nucleus-mall

https://lagatar.in/such-competition-in-southern-states-15-officers-in-tamil-nadu-dismissed-for-passing-information-to-andhra-pradesh

इस दौरान कई स्थानों पर अवैध रूप से संचालित शराब की भट्ठियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया. अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई भी की गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही