Search

 
 
 

Latehar News: खुले में मांस-मछली बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई, सामान जब्त

नगर पंचायत ने सोमवार को अभियान चलाकर क्षेत्र में खुले में मांस-मछली बेचने वालों पर कार्रवाई की है. इस दौरान शहर के चटनाही मोड़, माको मोड़ और चेकनाका मोड़ पर मांस विक्रेता के दुकानों की ट्रेड लाइसेंस जांच की गई.
 
Latehar News

Latehar: नगर पंचायत ने सोमवार को अभियान चलाकर क्षेत्र में खुले में मांस-मछली बेचने वालों पर कार्रवाई की है. इस दौरान शहर के चटनाही मोड़, माको मोड़ और चेकनाका मोड़ पर मांस विक्रेता के दुकानों की ट्रेड लाइसेंस जांच की गई. इस दौरान कई दुकान जिनके पास लाइसेंस नहीं मिला, उसे सील कर दिया गया.

Uploaded Image

नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया कि जिन दुकानदारों के पास लाइसेंस नहीं है उन्हें ट्रेड लाइसेंस लेने को कहा, साथ ही उन्होंने निर्धारित स्थलों पर ही मांस-मछली बेचने का निर्देश दिया.

 

उन्होंने बताया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज रोड पर मोटरसाइकिल रिपेयरिंग एवं हार्डवेयर की दुकानों की ट्रेड लाइसेंस की जांच की गई. इन दुकानों में ट्रेड लाइसेंस नहीं रहने के कारण संबंधित दुकान को सील किया गया. जबकि माको स्थित आरओ प्लांट में भी ट्रेड लाइसेंस की जांच की गयी. माको चौक स्थित आरओ प्लांट में लाइसेंस नहीं मिलने के कारण उसे सील किया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही