Search

 
 
 

अमन साहू गिरोह पर हुई सबसे ज्यादा कार्रवाई, लेकिन कम नहीं हुआ उत्पात

 
Saurav Singh Ranchi : झारखंड में सात बड़े आपराधिक गिरोह सक्रिय है. इन आपराधिक गिरोह की तुलना में अमन साहू गिरोह के खिलाफ झारखंड पुलिस ने सबसे अधिक कार्रवाई की है. इसके बाद भी अमन साहू गिरोह का उत्पात कम नहीं हुआ है. पिछले साल भर की बात की जाए तो राज्य के अलग-अलग जिलों में इस आपराधिक गिरोह से जुड़े करीब 30 से अधिक अपराधियों को को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इसके बावजूद भी इस गिरोह के अपराधियों के द्वारा कोल परियोजना में लगे वाहनों में आगजनी, हत्या और कारोबारियो से रंगदारी मांग पुलिस को चुनौती देने का काम किया जा रहा है.

अमन साहू गिरोह का सुनील मीणा कॉल कर देता है धमकी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/2-39.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अमन साहू गैंग का सुनील मीणा, जिसको गिरफ्तार करना झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है. सुनील मीणा मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के घडसाना के नयी मंडी का रहनेवाला है. सुनील लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विश्वस्त लोगों में रह चुका है. वर्क वीजा पर भारत से मलेशिया गया. सुनील कुआलालमपुर में रहने के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा, गोल्डी बरार और संपत नेहरा के जरिए लॉरेंस के संपर्क में आया और मलेशिया से ही अपराध की दुनिया में अपनी जड़े जमाने लगा. झारखंड पुलिस की एटीएस ने सुनील का पासपोर्ट रद्द करा दिया है. वह एटीएस के डीएसपी और एसआई साहू को गोली मारने से जुड़े मामले में वांछित है. राजस्थान पुलिस और दिल्ली स्पेशल सेल की जांच में यह बात सामने आयी है कि सुनील मीणा पासपोर्ट रद्द होने के बाद डंकी रूट के जरिये सिंगापुर, ईरान, मैक्सिको होते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका में दाखिल हो चुका है. वह वहीं से अमन साहू गैंग के लिए पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली के आपराधिक गिरोहों से रिक्रूटमेंट का काम कर रहा है. साथ ही मयंक सिंह के साथ बैठकर झारखंड, बंगाल, छत्तीसगढ के कोल और ट्रांसपोर्ट कंपनियों से रंगदारी वसूली का पिच तैयार कर झारखंड के पलामू सेंट्रल जेल में बंद अमन साहू के गैंग का प्रभाव बढ़ा रहा है.

झारखंड पुलिस के लिए चुनौती है सात मोस्ट एक्टिव आपराधिक गिरोह

  • अमन साहू गिरोह : रांची, लातेहार, रामगढ़ और हजारीबाग.
  • विकास तिवारी गिरोह : रामगढ़
  • सुजीत सिन्हा गिरोह : लातेहार और पलामू
  • अखिलेश सिंह गिरोह : जमशेदपुर और सरायकेला
  • सुधीर दुबे गिरोह : जमशेदपुर और सरायकेला
  • डब्लू सिंह गिरोह : पलामू

हाल के दिनों में अमन साहू गिरोह से जुड़े कौन-कौन अपराधी गिरफ्तार हुआ

  • राजा अंसारी
  • जगत साहू
  • राहुल दुबे
  • प्रमोद सिंह
  • कल्लू
  • अमजद खान
  • चंदन साव
  • बॉबी साव
  • वारिस अंसारी
  • सोनू कुमार

अमन साहू गिरोह का उत्पात कम नहीं हो रहा कम

  • 06 अप्रैल 2024 : अमन साहू गिरोह ने बर्बरीक कंपनी को दी धमकी, झारखंड में नहीं करने दिया जायेगा काम.
  • 21 मार्च 2024 : रांची के जमीन कारोबारी से गैंगस्टर अमन साहू के नाम पर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई है.
  • 01 दिसंबर 2023: रामगढ़ के कुजू में ट्रांसपोर्ट कार्यालय के बाहर फायरिंग.
  • 07 जुलाई 2023 : रांची के अरगोड़ा में अमन साहू गिरोह के अपराधी ने कोयला कारोबारी रंजीत गुप्ता को गोली मारी थी.
  • 09 जुलाई 2023 : लातेहार में रहने वाले ट्रांसपोर्टर अमित सिंह से रंगदारी मांगी थी.
  • 09 मई 2023 : हजारीबाग के बड़कागांव स्थित ऋत्विक कंपनी के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर शरत कुमार की अमन साहू गिरोह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.
  • 27 मार्च 2023 : देवघर के नगर थाना क्षेत्र स्थित राय एंड कंपनी चौक के समीप हरदेव कंस्ट्रक्शन के कार्यालय में फायरिंग हुई थी.
  • 18 फरवरी 2023 : शिवपुर रेल लाइन निर्माण कार्य कर रही साईं कृपा कंपनी के साइट पर अमन साहू के गिरोह ने गोलीबारी की थी.
इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-supreme-court-notice-to-ed-on-former-cm-hemant-sorens-petition/">BREAKING:

पूर्व CM हेमंत सोरेन की याचिका पर ED को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही