Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरकार के आदेशानुसार होगी कार्रवाई : डीसी

  •  तत्कालीन उपायुक्त को नियमानुसार कार्रवाई का सरकार ने दिया था आदेश
Ranchiहजारबाग के आरोग्यम सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल के खिलाफ जिला प्रशासन ने जांच तेज कर दी है. जिला उपायुक्त नैंसी सहाय पूरी फाइल खंगालने में जुट गई हैं. दैनिक ``शुभम संदेश`` में लगातार इस संबंध में समाचार प्रकाशित करने के बाद डीसी ने यह कदम उठाया है. आरोग्यम स्कैम के सवाल पर डीसी ने कहा कि सरकार के आदेश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. रेमडेसिविर से संबंधित पूरे मामले की फाइल मैंने मंगवा ली है. फाइल का गहनता से अध्ययन कर रही हूं. पहले यह मामला संज्ञान में नहीं था. दैनिक ‘शुभम संदेश’ में जब इस संबंध में समाचार प्रकाशित हुआ, तो मामले की जानकारी मिली. चूंकि यह मामला उनके पूर्व के डीसी आदित्य आनंद के कार्यकाल का था और सिविल सर्जन का भी यहां से तबादला हो गया था. इसलिए संज्ञान में नहीं आ सका. अब मामले की जांच की जा रही है.

क्या है सरकार का आदेश

कोडरमा ड्रग इंस्पेक्टर के निरीक्षण के दौरान आरोग्यम अस्पताल में रेमडेसिविर मामले समेत अन्य अनियमितताएं पायी गई थीं. सरकार ने रेमडेसिविर की कालाबाजारी के मामले में क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट 2010, झारखंड स्टेट क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट 2013 और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के अनुसार कार्रवाई का आदेश सभी जिलों के उपायुक्तों को दिया था. सरकार ने रेमडेसिविर की कालाबाजारी समेत इससे जुड़े अन्य मामलों की जांच ईडी को सौंपने का आदेश दिया था. चूंकि आरोग्यम अस्पताल में भी अनियमितताएं पाई गई थीं, इसलिए हजारीबाग के तत्कालीन उपायुक्त को भी कार्रवाई का आदेश दिया गया था.

तत्कालीन डीसी ने नहीं की कार्रवाई

रेमडेसिविर की कालाबाजारी के मामले में तीन बार सरकार की ओर से आदेश दिए जाने के बाद भी हजारीबाग के तत्कालीन डीसी आदित्य आनंद ने कोई कार्रवाई नहीं की थी. हालांकि, इस संबंध में तब डीसी ने एक औपचारिक बैठक बुलाई थी. उस दौरान यह बात सामने आयी थी कि इसमें जुर्माना वसूली के साथ प्राथमिकी भी दर्ज करनी होगी. मामला कहीं ईडी के हाथ न चला जाए, जैसा कि सरकार का आदेश था, तो पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया. फिर डीसी और सिविल सर्जन का तबादला भी हो गया. दैनिक शुभम संदेश ने जब पूरे मामले को उजागर किया, तो दबी हुई फाइलें खंगाली जाने लगीं.

कार्रवाई नहीं हुई तो विधानसभा के सामने करूंगा भूख हड़ताल : अभिषेक

आरोग्यम प्रकरण पर निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर गुरुवार को दैनिक शुभम संदेश में प्रकाशित खबरों के बैनर तले एक दिवसीय धरने पर बैठने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक ने प्रशासन व सरकार को चेतावनी दी है. उन्होंने शुक्रवार को सीएम को ट्वीट भी किया है. कहा कि दो दिनों के अंदर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई नहीं हुई, तो वह विधानसभा के सामने भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही