Search

डिस्पैच सेंटर नहीं पहुंचनेवाले 36 मतदान कर्मियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Ranchi : खूंटी और लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के लिए रविवार को रांची जिला अंतर्गत तमाड़ और मांडर विधानसभा क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया. मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में स्थित डिस्पैच सेंटर से निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया. इस दौरान कई मतदानकर्मी अनुपस्थित थे, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

36 मतदान कर्मियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के 303 एवं मांडर विधानसभा क्षेत्र के 430 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया. इनमें 36 मतदानकर्मी अनुपस्थित थे. जिनके खिलाफ निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने कार्रवाई के आदेश दिये हैं. अनुपस्थित रहनेवाले मतदानकर्मियों को कारण पृच्छा समर्पित करने का आदेश जारी किया गया है. स्वीकार्य योग्य स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने की स्थिति में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी.

समय पर डिस्पैच सेंटर पहुंचने का निर्देश

निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने सभी मतदानकर्मियों को ससमय डिस्पैच सेंटर पहुंचने का निर्देश दिया है, ताकि पोलिंग पार्टियां समय पर अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों में पहुंच सकें. कुल पोलिंग स्टेशन - 733 मांडर - 430 तमाड़ - 303 कुल मतदाता - 5,87,184 पुरुष मतदाता - 2,92,064 महिला मतदाता - 2,95,119 पीडब्ल्यूडी मतदाता - 8845 सीनियर सिटीजन मतदाता - 4343 फर्स्ट टाइम वोटर - 17637 क्रिटिकल बूथ - 205 मतदान कर्मी - 2932 सेक्टर मजिस्ट्रेट - 105 ऑब्जर्वर - 103 फोर्स - 3661 गाड़ी - 350 इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-sent-summons-to-minister-alamgir-alam-asked-to-appear-on-may-14/">BREAKING

: मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने भेजा समन, 14 मई को उपस्थित होने कहा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp