Search

 
 
 

अबुआ आवास के एवज में पैसे मांगने वालों पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त

 
Hazaribagh:  जिले के कटकमदाग प्रखंड से अबुआ आवास के कई लाभुकों से पैसे मांगे जाने के मामले में उपायुक्त नैंसी सहाय ने संज्ञान लिया है. दरअसल, कई लाभुकों को मोबाइल नंबर 9608372085 से फोन कर योजना का लाभ दिलाने के एवज में पैसे की मांग की गई थी. फोन करने वाला खुद को उपायुक्त कार्यालय का कर्मी बताता था. इस मामले पर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. साथ ही उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा है कि गरीब जनता को आवास का लाभ दिलाने के लिए राज्य सरकार ने अबुआ आवास योजना शुरू की है. लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा योजना का लाभ दिलाने के एवज में पैसे की मांग की सूचना प्राप्त हुई है. नैंसी सहाय अपील की है कि इस प्रकार के जालसाजों के झांसे में न आएं और अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल कर इसकी जानकारी जिला कंट्रोल रूम के टेलीफोन संख्या 06546-264159 पर उपलब्ध कराएं. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-three-cyber-criminals-associated-with-mahadev-betting-app-arrested/">हजारीबाग

: महादेव सट्टेबाजी एप से जुड़े तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही