Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

होली में हुड़दंग करनेवालों पर होगी कार्रवाई : एसडीपीओ।। समेत लातेहार की कई खबरें

 असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

Latehar : शांति समिति लातेहार की बैठक एसडीपीओ अरविंद कुमार की अध्यक्षता में थाना परिसर में आयोजित की गई. बैठक में होली को शांतिपूर्वक मानने की अपील की गई. एसडीपीओ ने कहा कि होली परस्पर भाईचारे का त्योहार है. सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो और बीडीओ मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि होली में असामाजिक तत्वों पर नजर रहेगी. उन्होंने हुडदंग करने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही. उन्होंने आदर्श आचार संहिता का सख़्ती से पालन करने की अपील की. कहा कि चुनाव के कारण धारा 144 लागू है. उन्होंने भ्रामक और अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की. कहा कि कहीं कोई अप्रिय सूचना प्राप्त होती है तो कानून को हाथ में नहीं लेंगे, बल्कि इसकी सूचना प्रशासन को देने की अपील की. नगर प्रशासक राजीव रंजन ने कहा कि होली के मौके पर सावधानी आवश्यक है. उन्होंने नशापान कर वाहन नहीं चलाने की अपील की. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि सोशल मीडिया पर साइबर सेल के द्वारा नजर रखी जायेगी. किसी भी धार्मिक स्थलों के पास ऐसा कोई काम नहीं करें, जिससे किसी समुदाय की आस्था आहत होती हो. मौके पर असीम कुमार बाग, उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद, कन्हाई पासवान, ललित पांडेय, हरिओम प्रसाद, रणधीर कुमार, पूर्व मुखिया रामेश्वर सिंह, अयोध्या प्रसाद जायसवाल, मनोज कुमार गुप्ता, मनोज प्रसाद, निजाम अख्तर, मो. आशिफ, रामदयाल उरांव, शंभू प्रसाद आदि उपस्थित थे. बैठक के बाद लोगों ने अबीर गुलाल लगा कर लोगों को होली की शुभकामनाएं दी.

लातेहार : रेलकर्मी के बंद क्वार्टर में हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/11-17.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बरवाडीह (लातेहार) : रेलवे कैरेज एंड वैगन में पदस्थापित रेल कर्मी आदर्श कुमार के बंद पड़े सरकारी क्वार्टर में अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. चोर घर के आलमारी में रखे नगद पैसे समेत कई कीमती सामानों को चुरा ले गए. जानकारी के अनुसार रेलकर्मी आदर्श कुमार 10 मार्च को अवकाश पर गये थे. गुरुवार की अहले सुबह शक्तिपुंज एक्सप्रेस से बरवाडीह वापस आने के बाद जैसे ही अपने सरकारी क्वार्टर पहुंचे तो देखा कि कमरे का सामान पूरी तरह से बिखरा पड़ा है. घर के पीछे का दरवाजा टूटा था. उन्हें अंदेशा हुआ कि घर खाली पाकर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है. इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी लिखित रूप से बरवाडीह थाने को दी. प्रशिक्षु आईपीएस ललित मीणा के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर अशोक सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल की. आदर्श कुमार ने बताया कि घर के आलमारी में रखे 25 हजार नगद के साथ चांदी का सिक्का, टीवी, होम थिएटर समेत कई सामान गायब है. एक अन्य जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती स्थित स्व. बबलू सिंह के बंद घर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. चोर घर के कई सामान चुरा ले गए. चोरों की धड़ पकड़ के लिए बरवाडीह पुलिस ने छापेमारी अभियान भी चलाया.

बिरसा सेवा सदन अस्पताल का शुभारंभ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/12-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" />https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/12-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बरवाडीह (लातेहार) : भगवान बिरसा मुंडा उचित आचरण संस्थान के द्वारा शहर के मेन रोड में बिरसा सेवा सदन अस्पताल का शुभारंभ किया गया है. अस्पताल का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, डॉ. जेबा व डॉ. मकबुल अंसारी समेत लोगों ने गुरुवार को फीता काट कर किया. जिप सदस्य संतोषी शेखर ने कहा कि अस्पताल का मुख्य उद्देश्य रोगियों की सेवा करना होना चाहिए. उन्होंने चिकित्सकों को सेवा भाव से काम करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि अब बरवाडीह शहर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल खुल रहे हैं. अस्पताल के संचालक हरीश कुमार ने बताया कि अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया जायेगा. सर्जरी समेत 10 बेड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. शीघ्र ही यहां अल्ट्रासाउंड व एक्स–रे समेत अन्य तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. मौके पर डॉ. मकबुल अंसारी (सर्जन), डॉ. जावेद अख्तर (पेट रोग विशेषज्ञ), डॉ. सुशील कुमार (पेट एवं छाती रोग विशेषज्ञ), डॉ. इरशाद आलम (जेनरल फिजीसियन), डॉ. जेबा (स्त्री रोग विशेषज्ञ), नर्स रजनी सोरेन व ड्रेसर बबलू सिन्हा समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/central-government-gives-z-category-security-to-sita-soren/">केंद्र

सरकार ने सीता सोरेन को दी जेड श्रेणी की सुरक्षा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही