Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरस्वती पूजा पर माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई : सीओ

Balumath (Latehar) : सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस को लेकर बालूमाथ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता सीओ आफताब आलम ने की. उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा में विद्या की देवी सरस्वती की आराधना की जाती है. लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों के कारण सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका रहती है. ऐसे लोगों को चिन्हित किया जायेगा. बालूमाथ की परंपरा शांति व परस्पर सहयोग से सभी त्यौहार मनाने की रही है. पुलिस इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार ने कहा कि बालूमाथ पुलिस बालूमाथ की जनता की सहयोगी बनकर शांतिपूर्ण तरीके से सरस्वती पूजा के समापन तक मुस्तैद रहेगी. थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से संभावित स्थान जहां माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा सकता है को लेकर पुलिस के साथ समन्यवय बनाकर काम करने की बात कही. प्रखंड प्रमुख ममता देवी, जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी, बीस सूत्री अध्यक्ष नागदेव उरांव, जेएमएम के जिला संयुक्त सचिव मो. इमरान, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, जदयू जिला अध्यक्ष नेजाम कुरैशी, मुखिया सुरेंद्र उरांव, नरेश लोहरा मो. नौशाद, मो. जमाल, एसआई कुबेर साव, नीतीश कुमार, अमित कुमार, श्याम सुंदर यादव व प्रेम प्रसाद गुप्ता आदि उपस्थि‍त थे. इसे भी पढ़ें : उपलब्धि">https://lagatar.in/achievement-now-students-certificates-and-degrees-will-be-visible-on-one-click/">उपलब्धि

: अब एक क्लिक पर दिख जाएंगे विद्यार्थियों के सर्टिफिकेट और डिग्रियां
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही