Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

व‍िकास कार्यों में अन‍ियम‍ितता बर्दाश्‍त नहीं, होगी कार्रवाई : डीसी

व‍िकास योजनाओं की मॉन‍िटरिंग एवं नियमित क्षेत्र भ्रमण करें पदाध‍िकारी : डीसी Latehar : समाहरणालय सभागार में डीसी भोर सिंह यादव ने जिला योजना कार्यकारिणी समिति के कार्यों की समीक्षा की. बैठक में अनावद्ध निधि से क्रियान्नवयन के लिए कुल 43 योजनाओं को रखा गया. इनमें से पीसीसी पथ निर्माण, पथ मरम्मती, नाला व पुलिया निर्माण, विवाह मंडप के पास कलभर्ट एवं गार्डवाल निर्माण की 25 योजनाओं को पारित किया गया. डीसी ने जनप्रतिनिधियों से प्राप्त अनुशंसा पर चल रहे कार्यों की भी जानकारी ली और उन योजनाओं समय पर पूरा कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया. उन्होंने योजनाओं की मॉन‍िटरिंग एवं नियमित क्षेत्र भ्रमण करने का भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. उन्होंने कहा कि योजनाओं में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार की समझौता बरदास्त नहीं की जायेगी. श‍िकायत की पुष्‍ट‍ि होने पर कार्रवाई की जाएगी. बैठक में आईटीडीए परियोजना निदेशक बिंदेश्वरी ततमा, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, सिविल सर्जन दिनेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत, जिला पशुपालन पदाधिकारी समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. इसके अलावा जिले के विभिन्न प्रखंडों के अधिकारी ऑनलाइन जुड़े थे. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-cracks-started-falling-pitch-started-crumbling-2-5-km-road-built-in-1-63-crores-did-not-last-even-for-three-years/">‘शुभम

 संदेश’ पड़ताल : पड़ने लगी दरार, उखड़ने लगी पिच, तीन साल भी नहीं चली 1.63 करोड़ में बनी ढाई किमी सड़क
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही