Search

 
 
 

आयुष्मान कार्ड के दुरुपयोग पर होगी कार्रवाईः डॉ इरफान अंसारी

 
Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि अब शहर के 50 बेड वाले अस्पतालों को ही आयुष्मान में जोड़ा जाएगा, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 30 बेड वाले अस्पतालों को आयुष्मान का लाभ दिया जाएगा. इससे कम बेड वाले अस्पतालों को राज्य में आयुष्मान की सुविधा नहीं मिलेगी. आयुष्मान कार्ड के दुरुपयोग पर कार्रवाई की जाएगी. वे मंगलवार को आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य एवं अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना पर हुई कार्यशाला में बोल रहे थे.  कार्यशाला में राज्य के प्राइवेट अस्पतालों के साथ-साथ सभी जिले के सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार भी शामिल हुए.   6 महीने का समय : मंत्री ने कहा कि 6 महीने का समय सभी आयुष्मान अस्पतालों को दिया गया है. अगर वो दुरुस्त नहीं होंगे. तो विभाग कार्रवाई भी करेगी उन्होंने प्राइवेट अस्पतालों को कहा कि अगर स्वास्थ्य विभाग में काम करना है तो सहानुभूति रखनी होगी प्राइवेट अस्पतालों को निर्देश: मंत्री ने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों में अगर इलाज के दौरान मरीज की मौत हो जाती है तो उनसे पैसे छोड़ने होंगे. अक्सर देखा जाता है कि प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों से पैसे लूटने के बाद उन्हें रिम्स में भेज दिया जाता है. ऐसे अस्पतालों को निर्देश है कि वो ऐसा ना करें.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही