Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी : रोशनी तिर्की

Hazaribagh: शहर का एक ऐसा भी मोहल्ला है, जहां कचरे और गंदगी से लोग परेशान हैं. वहीं अब कुछ लोग मोहल्ला छोड़कर जाने तक की बात कह रहे हैं. लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी परेशानियों का अंत नहीं हो रहा है. वहां रहनेवाले शिक्षक नेता रामविलास पासवान कहते हैं कि नगर निगम से शहरवासियों के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है. झील की सफाई के लिए करोड़ों की मशीन मौजूद है और गली-मोहल्लों की गंदगी उठाने के लिए हजारीबाग शहर के पंडित जी रोड में सफाईकर्मी तक नदारद हैं. वर्षों से वे लोग गंदगी का दंश झेल रहे हैं.
इसे भी पढ़ें– 10">https://lagatar.in/hack-the-id-password-of-1-million-facebook-users-delete-400-apps-from-mobile-immediately/">10

लाख फेसबुक यूजर्स के आईडी-पासवर्ड हैक, मोबाइल से तुरंत 400 ऐप्स को करें डिलीट
उनका कहना है कि मोहल्ले के ही कुछ लोग कचरा फैलाते हैं और पड़ोसियों के घर की परवाह नहीं करते हैं. ऐसे में आए दिन विवाद बढ़ रहा है. ऐसे मोहल्ले में रहने से बेहतर है, दूसरी जगह जाकर बस जाएं. गंदगी के कारण जहरीले जीव-जंतुओं और बीमारियों के फैलने का भी खतरा मंडराता रहता है. गंदगी के कारण नाक-मुंह बंद कर आना-जाना पड़ता है. इस बारे में नगर निगम की मेयर रोशनी तिर्की ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है. शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी. हर दिन हर मुहल्ले में सफाईकर्मी और कचरा उठाने वाला वाहन गाना बजाते हुए जाता है. इसके बाद भी अगर लोग कचरा गली में फेंकते हैं, तो शिकायत मिलने पर उन्हें नोटिस भेजा जाएगा.
इसे भी पढ़ें– जाति">https://lagatar.in/rss-chief-mohan-bhagwats-big-statement-on-caste-system-should-end-no-longer-needed/">जाति

प्रथा पर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, खत्म होना चाहिए, अब जरुरत नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही