Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शहर में बगैर अनुमति के जुलूस निकालने पर होगी कार्रवाई

Palamu : पलामू डीसी आंजनेयुलू दोड्डे ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को बगैर अनुमति के जुलूस निकालने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की बात कही है. उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि बगैर सक्षम पदाधिकारी के अनुमति के ब‍िना शहरी क्षेत्र में कोई भी जुलूस या धरना प्रदर्शन ना हो. उन्होंने सदर एसडीओ को इसका उल्लंघन करने वाले लोगों पर विधि सम्मत कार्रवाई करने के ल‍िए निर्देशित किया है.

रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर भी रोक 

डीसी ए दोड्डे ने एसडीओ को अनुमंडल अंतर्गत रात 10 बजे के बाद सभी तरह के कार्यक्रमों में डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के ल‍िए निर्देशित किया है. डीसी ने इस संबंध में सभी डीजे व मैरेज हॉल संचालकों को इससे अवगत कराने की बात कही है. साथ ही डीसी ने एसडीओ को इसका उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है. ज्ञातव्य है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आलोक में रात के 10 बजे के बाद डीजे साउंड बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है. इसे भी पढ़ें : JMM">https://lagatar.in/jmm-mla-lobin-attacked-cm-rajeev-ranjan-said-stop-making-boka-remove-advocate-general/">JMM

विधायक लोबिन का CM और राजीव रंजन पर हमला, कहा – बोका बनाना बंद करें, महाधिवक्ता को हटाएं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही