https://twitter.com/AHindinews/status/1867773772708839653#WATCH">https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH
He was released from Chanchalguda Central Jail today after Telangana High Court granted him interim bail yesterday on a personal bond of Rs 50,000 in connection with the death of a… pic.twitter.com/fxECvWdq1Q">https://t.co/fxECvWdq1Q">pic.twitter.com/fxECvWdq1Q
| Telangana: Actor Allu Arjun arrives at his residence at Jubilee Hills in Hyderabad
— ANI (@ANI) December">https://twitter.com/ANI/status/1867770277155017094?ref_src=twsrc%5Etfw">December
14, 2024
सुबह-सुबह जेल से रिहा हुए अभिनेता अल्लू अर्जुन, पिता-ससुर रिसीव करने पहुंचे
Hyderabad : साउथ सुपरस्टार और पुष्पा 2 फेम अल्लू अर्जुन सुबह करीब 6.40 बजे जेल से रिहा हो गये हैं. तेलंगाना हाईकोर्ट ने उन्हें 4 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी है. एक्टर के पिता और फेमस फिल्म प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद के साथ-साथ एक्टर के ससुर कंचरला चंद्रशेखर भी उनको रिसीव करने हैदराबाद के चंचलगुडा सेंट्रल जेल पहुंचे. जेल से निकलने के बाद अल्लू अर्जुन जुबली हिल्स स्थित अपने आवास पहुंचे. जेल से रिहा होने के बाद अभिनेता अल्लू अर्जुन ने कहा कि मैं आपके प्यार और समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद देता हूं. मैं अपने सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहता हूं. चिंता की कोई बात नहीं है. मैं ठीक हूं. मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं और मैं सहयोग करूंगा. मैं एक बार फिर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करना चाहता हूं. यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी जो हुआ उसके लिए हमें खेद है..मैं समर्थन के लिए परिवार के साथ हूं मैं जो कुछ भी कर सकता हूं मैं उनके लिए करूंगा.
Leave a Comment