Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुबह-सुबह जेल से रिहा हुए अभिनेता अल्लू अर्जुन, पिता-ससुर रिसीव करने पहुंचे

Hyderabad :  साउथ सुपरस्टार और पुष्पा 2 फेम अल्लू अर्जुन सुबह करीब 6.40 बजे जेल से रिहा हो गये हैं. तेलंगाना हाईकोर्ट ने उन्हें 4 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी है. एक्टर के पिता और फेमस फिल्म प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद के साथ-साथ एक्टर के ससुर कंचरला चंद्रशेखर भी उनको रिसीव करने हैदराबाद के चंचलगुडा सेंट्रल जेल पहुंचे. जेल से निकलने के बाद अल्लू अर्जुन जुबली हिल्स स्थित अपने आवास पहुंचे. जेल से रिहा होने के बाद अभिनेता अल्लू अर्जुन ने कहा कि मैं आपके प्यार और समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद देता हूं. मैं अपने सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहता हूं. चिंता की कोई बात नहीं है. मैं ठीक हूं. मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं और मैं सहयोग करूंगा. मैं एक बार फिर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करना चाहता हूं. यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी जो हुआ उसके लिए हमें खेद है..मैं समर्थन के लिए परिवार के साथ हूं मैं जो कुछ भी कर सकता हूं मैं उनके लिए करूंगा. https://twitter.com/AHindinews/status/1867773772708839653

जमानत की प्रति नहीं मिलने के कारण अल्लू अर्जुन को जेल में गुजारनी पड़ी रात

बता दें कि हैदराबाद भगदड़ मामले में पुलिस ने 13 दिसंबर की सुबह 12 बजे अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद अभिनेता को हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन लाया गया, जहां उनसे 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में एक महिला की मौत के मामले में पूछताछ की गयी. पूछताछ के बाद गांधी अस्पताल में अल्लू अर्जुन का मेडिकल जांच कराया गया. इसके बाद करीब 4 बजे उन्हें लोकल कोर्ट में पेश किया गया. तेलंगाना कोर्ट की न्यायाधीश जुव्वडी श्रीदेवी की अदालत ने अल्लू अर्जुन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया. इसके बाद 5 बजे तेलंगाना हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी. लेकिन जेल अधिकारियों को शुक्रवार देर रात तक जमानत की प्रति नहीं मिलने के कारण अल्लू अर्जुन को जेल में रात गुजारनी पड़ी.

आदेश की प्रति मिलने के बावजूद नहीं किया रिहा : वकील अशोक

अभिनेता के वकील अशोक रेड्डी ने कहना है कि उच्च न्यायालय से आदेश की प्रति मिलने के बावजूद उन्होंने अल्लू अर्जुन को रिहा नहीं किया. उन्हें जवाब देना होगा यह अवैध हिरासत है, हम कानूनी कार्रवाई करेंगे. फिलहाल उन्हें रिहा कर दिया गया है. https://twitter.com/AHindinews/status/1867744446034719015

फिल्म के प्रीमियर के बाद थिएटर में मची थी भगदड़

दरअसल हैदराबाद के संध्या थिएटर में  ‘पुष्पा: द रूल’ के रिलीज के एक दिन पहले 4 दिसंबर को ‘फिल्म का प्रीमियर हुआ था. इस दौरान वहां अल्लू अर्जुन भी मौजूद थे. अल्लू अर्जुन के थिएटर से निकलने के बाद वहां भगदड़ मच गयी थी. जिसमें रेवती नाम की एक महिला की मौत हो गयी थी. जबकि उसका बेटा श्रीतेजा सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे. इस मामले में रेवती के पति मोगादमपल्ली भास्कर ने अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी एजेंसी और थिएटर के खिलाफ केस दर्ज किया है.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही