Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अभिनेता और फिल्मकार सतीश कौशिक का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Mumbai :  अभिनेता एवं फिल्मकार सतीश कौशिक का आज गुरुवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनके करीबी दोस्त एवं अभिनेता अनुपम खेर ने यह जानकारी दी. कौशिक 66 वर्ष के थे. कौशिक के परिवार में पत्नी और बेटी है. खेर ने बताया कि कौशिक दिल्ली में अपने एक दोस्त के घर पर थे, जब उन्होंने बेचैनी होने की शिकायत की. अनुपम खेर ने पीटीआई से कहा,  बेचैनी महसूस होने के बाद उन्होंने  ड्राइवर से उन्हें अस्पताल ले जाने को कहा. रास्ते में ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा.

तुम्हारे बिना जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा सतीश

इससे पहले, खेर ने एक ट्वीट में लिखा था कि वह कौशिक के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हैं. उन्होंने ट्वीट किया था, मुझे पता है कि मृत्यु अंतिम सत्य है, लेकिन मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे अपने सबसे अच्छे दोस्त सतीश कौशिक के बारे में ऐसा लिखना होगा. 45 साल की दोस्ती पर अचानक पूर्ण विराम. तुम्हारे बिना जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा सतीश. ओम शांति.

कौशिक ने वार्षिक होली समारोह की तस्वीरें साझा की थीं

कौशिक ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर किये आखिरी पोस्ट में प्रसिद्ध गीतकार एवं लेखक जावेद अख्तर द्वारा सात मार्च को मुंबई में आयोजित वार्षिक होली समारोह की तस्वीरें साझा की थीं. फिल्म इमरजेंसी में कौशिक के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने उन्हें एक दयालु और सच्चा इंसान बताते हुए याद किया. इमरजेंसी अभी रिलीज नहीं हुई है.

कंगना ने ट्वीट किया,  दुखद खबर के साथ सुबह की शुरुआत हुई

कंगना ने ट्वीट किया, इस दुखद खबर के साथ सुबह की शुरुआत हुई. वह मेरी काफी हौसलाअफजाई करते थे... एक बहुत ही सफल अभिनेता और निर्देशक. सतीश कौशिक जी बेहद दयालु और सच्चे इंसान थे. ‘इमरजेंसी’ में उनके साथ करके काफी अच्छा लगा. उनकी कमी हमेशा खलेगी, ओम शांति.

तेरे नाम, मुझे कुछ कहना है जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पूर्व छात्र कौशिक को जाने भी दो यारों, मिस्टर इंडिया, दीवाना मस्ताना और उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों में निभाये. उनके किरदारों के लिए काफी सराहना मिली. हास्य अभिनेता के तौर पर भी कौशिक ने काफी लोकप्रियता हासिल की. वह एक निर्देशक भी थे, उन्होंने तेरे नाम, मुझे कुछ कहना है जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही