Search

 
 
 

अभिनेता अरुण बाली का निधन, सुबह 4.30 बजे ली अंतिम सांस

 
Lagatar Desk : अभिनेता अरुण बाली का आज सुबह 4.30 बजे निधन हो गया है. वो बीते लंबे समय से बीमार थे. 79 साल की उम्र में अरुण बाली ने मुंबई में आखिरी सांस ली. अरुण बाली कई फिल्मों और टीवी शोज में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत चुके है. वह कई दिग्गज कलाकारों के साथ भी काम कर चुके थे. कुछ दिन पहले अरुण बाली की बेटी ने बताया था कि वो Myasthenia Gravis से ग्रसित थे. उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जानकारी के मुताबिक इस बीमारी की वजह से नर्व्स और मसल्स के बीच बैरियर हो जाता है. इसे भी पढ़ें - बेरमो">https://lagatar.in/bermo-villagers-thrashed-a-person-caught-doing-wrongdoing-died-during-treatment/">बेरमो

: ग्रामीणों की पिटाई से अधेड़ की मौत, तनाव के बाद धारा 144 लागू

1991 में ख्यात नाटक चाणक्य में राजा पोरस की भूमिका निभाया

अरुण बाली साल 1991 में ख्यात नाटक चाणक्य में राजा पोरस , दूरदर्शन के धारावाहिक स्वाभिमान में कुंवर सिंह सहित कई टीवी सीरियल्स में काम किया. वहीं 2000 के दशक में कुमकुम धारावाहिक में "दादाजी"  की भूमिकाओं के लिए पहचाने गये. अरुण बाली का नाम उन चुनिंदा सितारों में शुमार था, जिन्होंने अपने करियर में अलग अलग तरह के किरदार निभाये और दर्शकों का दिल जीता. अरुण बाली अपनी रौबदार आवाज  के लिए भी जाने जाते थे. इसे भी पढ़ें - लातेहार">https://lagatar.in/latehar-dozens-of-vehicles-looted-in-chandwa-jmm-leaders-car-attacked/">लातेहार

: चंदवा में दर्जनों वाहनों से लूटपाट, झामुमो नेता की गाड़ी पर हमला

कई फिल्मों में भी किया काम 

दिवंगत अभिनेता अरुण बाली ने तो कई फिल्मों में काम किया. लेकिन केदारनाथ फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी. इसके अलावा ओह माय गॉड (2012 फ़िल्म), पीके (2014), पानीपत (2019), लाल सिंह चड्ढा (2022) में अहम भूमिका निभाई थी. इसे भी पढ़ें - चांडिल">https://lagatar.in/chandil-preparation-for-aapki-yojana-aapki-sarkar-aapke-dwar-program-to-be-held-in-two-phases-is-complete/">चांडिल

: दो चरणों में होने वाले ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम की तैयारी पूरी [wpse_comments_template]
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही