Search

 
 
 

अभिनेता आशीष व‍िद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में की शादी, तस्वीरें हुई वायरल

 
Lagatar Desk: बॉलीवुड फिल्मों में व‍िलेन का किरदार निभाने वाले आशीष व‍िद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी की है. उन्होंने असम की रहने वाली रुपाली बरुआ से शादी की. कोलकाता में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच उन्होंने कोर्ट मैरेज की. इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही. आशीष व‍िद्यार्थी ने अब तक के अपने करियर में 11 अलग-अलग भाषाओं की करीब 300 फिल्मों में काम किया है. उन्होंने कन्नड़, मलयालम, अंग्रेजी, उड़िया, हिंदी, तेलुगु, तमिल, मराठी और बंगाली फिल्मों में भी अपने काम से अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने बॉलीवुड फिल्म  ‘अर्जुन पंड‍ित’, ‘वास्‍तव’, ‘ज‍िद्दी’, ब‍िच्‍छू’, ‘बादल’ जैसी कई फिल्‍मों में काम किया हैं.

फैशन इंडस्‍ट्री से जुड़ी हैं रुपाली बरुआ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-402.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आशीष व‍िद्यार्थी की पत्नी रुपाली बरुआ असम में फैशन इंडस्‍ट्री से जुड़ी हैं. साथ ही कोलकाता में एक फैशन स्‍टोर की मालकिन हैं. एक्टर ने पहली शादी एक्‍ट्रेस राजोशी व‍िद्यार्थी से की थी. राजोशी प्रस‍िद्ध एक्‍ट्रेस, सिंगर और थ‍िएक्‍टर आर्स्‍ट‍िस्‍ट हैं. इसे भी पढ़ें: घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-bjp-obc-morcha-district-committee-meeting-organized/">घाटशिला

: भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला कमेटी की बैठक आयोजित
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही