Search

 
 
 

एक्टर हिमांश कोहली शादी के बंधन में बंधे, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

 
LagatarDesk : एक्टर हिमांश कोहली शादी के बंधन में बंध गए हैं. बॉलीवुड अभिनेता हिमांश कोहली, जो फिल्म ‘यारियां’ के लिए मशहूर हैं, हाल ही में एक्टर ने दिल्ली के मंदिर में निजी तरीके से शादी कर ली है. हिमांश कोहली के शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वह अपनी पत्नी के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं. साथ ही एक्टर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “आशीर्वाद भरपूर है.” इन तस्वीरों में अभिनेता गुलाबी शेरवानी पहने हुए हैं, जबकि उनकी पत्नी गुलाबी लहंगे में काफी सुंदर लग रही हैं. वहीं एक तस्वीर में हिमांश कोहली अपनी पत्नी के माथे पर प्यार से किस करते हुए नजर आ रहे हैं. हिमांश की वाइफ फिल्मी जगत से नहीं हैं और यह शादी अरेंज-कम-लव मैरिज है. जिसमें हिमांश की पत्नी बॉलीवुड इंडस्ट्री से बाहर की हैं. वहीं एक्टर की शादी में सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य और कुछ खास दोस्त ही मौजूद थे, जिनमें गायिका तुलसी कुमार और खुशाली कुमार भी शामिल थीं.https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-7-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसके अलावा, हिमांश की प्री-वेडिंग सेरेमनी का एक बिहाइंड द सीन वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें तुलसी और खुशाली हिमांश के साथ डांस करती दिख रही हैं. इससे पहले, हिमांश की मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें भी सामने आयीं, जिसमें उन्होंने अपनी प्रेमिका के नाम के पहले अक्षर ‘HV’ को अपनी हथेली पर मेंहदी से लिखवाई है. हालांकि ‘V’ का मतलब अभी भी एक रहस्य बना हुआ है.https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-4-15.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही