Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एक्टर मनोज वाजपेयी ने सीएम नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा- फिल्म सिटी निर्माण को लेकर 15 सालों से मिल रहा आश्वासन

Patna : बिहार के कलाकार लगातार अपनी आवाज उठाते रहे हैं. कलाकार चहाते हैं कि बिहार में फिल्म सिटी बने. जिससे बिहार का विकास हो सके और सूबे में फिल्म निर्माण की राह आसान हो सके. बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी ने मंगलवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने बिहार में फिल्म सिटी निर्माण को लेकर चल सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अब तक फिल्म सिटी बनने की दिशा में कोई भी कारगर पहल नहीं की गई है. पिछले 15 सालों से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है. 15 सालों से सरकार को ज्ञापन दे रहा हूं, लेकिन सरकार कुछ करती ही नहीं है.
इसे भी पढ़ें - BBC">https://lagatar.in/income-tax-raid-continues-in-bbc-office-even-today-officials-are-investigating-for-the-last-19-hours/">BBC

के ऑफिस में आज भी इनकम टैक्स की छापेमारी जारी, पिछले 19 घंटे से अधिकारी कर रहे जांच

तेजस्वी यादव से बिहार में फिल्म सिटी को लेकर चर्चा हुई है

मनोज वाजपेयी ने कहा कि हमलोग तो लगातार मांग कर रहे हैं. लेकिन काम तो सरकार को करना है. जो हो नहीं रहा है. बता दें कि मनोज वाजपेयी ने कुछ दिन पहले तेजस्वी से मुलाकात की थी. जिसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा था कि तेजस्वी यादव से बिहार में फिल्म सिटी को लेकर चर्चा हुई है. बिहार में फिल्म सिटी का निर्माण हो, स्कूल ऑफ ड्रामा का निर्माण हो, कला संस्कृति को लेकर काम किया जाए हमलोग भी यही चाहते हैं. काम सरकार को करना है, कोई भी सरकार हो काम होना चाहिए.

मनोज वाजपेयी बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रहने वाले हैं

गौरतलब है कि मनोज बाजपेयी बिहार से निकल कर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनायी है. उन्होंने अपनी मेहनत से हिंदी सिनेमा में एक बड़ा कद हासिल किया है.दर्शक उनकी फिल्मों को जमकर देखते हैं और उन्हें लोगों का खूब प्यार मिलता रहता है. मनोज वाजपेयी बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रहने वाले हैं. मुंबई में फिल्म प्रोजेक्ट्स व अन्य कार्यों में व्यस्त होने के बावजूद मनोज वाजपेयी अक्सर अपने घर बिहार आते रहते हैं.
इसे भी पढ़ें - कनाडा">https://lagatar.in/anti-india-slogans-written-on-temple-in-canada-indian-embassy-demands-action/">कनाडा

में ​मंदिर पर लिखे गये भारत विरोधी नारे, भारतीय दूतावास ने कार्रवाई की मांग की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही