Search

 
 
 

अभिनेता रजनीकांत रामलला के दर्शन करने अयोध्या रवाना, CM योगी के पैर छुए, अखिलेश से भी मिले

 
Lucknow : अभिनेता रजनीकांत आज रविवार को लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना हो गये. उनके साथ धर्मपत्नी लता भी मौजूद हैं. ताज होटल से कड़ी सुरक्षा के बीच निकले रजनीकांत लगभग दोपहर 3 बजे अयोध्या पहुंचेंगे. अयोध्या में उनका रामलला के दर्शन करने का प्रोग्राम है. वह संतों से भी मुलाकात कर सकते हैं. रजनीकांत 18 अगस्त को लखनऊ पहुंचे थे.                                     ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

     नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की

रजनीकांत ने अयोध्या रवाना होने से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके आवास पर मुलाकात की. उन्होंने पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की.रजनीकांत ने इससे एक दिन पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी.

मैं मुंबई में एक समारोह में अखिलेश यादव से मिला था

सपा प्रमुख से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में 72 वर्षीय रजनीकांत ने कहा, नौ साल पहले मैं मुंबई में एक समारोह में अखिलेश यादव से मिला था. तब से हमारी दोस्ती जारी है और हम फोन पर बात करते हैं. वहीं, यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सिने अभिनेता के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं. एक तस्वीर में वह रजनीकांत के साथ गले मिल रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा जब दिल मिलते हैं तो लोग गले मिलते हैं. मैसूर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान पर्दे पर रजनीकांत जी को देखकर जितनी ख़ुशी होती थी वो आज भी बरकरार है.

केशव प्रसाद मौर्य के साथ शहीद पथ स्थित एक मॉल में अपनी फिल्‍म जेलर देखी

रजनीकांत ने कहा कि शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात काफी अच्छी रही. उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात की और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान सीएम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. साथ ही सीएम ने उन्हें सम्मान स्वरूप पुस्तक भी भेंट की. इस दौरान उनकी पत्नी लता रजनीकांत भी उनके साथ मौजूद रहीं. शनिवार दोपहर में उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ यहां शहीद पथ स्थित एक मॉल में अपनी फिल्‍म जेलर देखी.

जेलर फिल्म की  कमाई 500 करोड़ के पास पहुंच गयी  

बता दें कि सिनेमाघरों में 10 अगस्त को रिलीज़ हुई अपनी फिल्‍म जेलर के प्रचार के सिलसिले में शुक्रवार को रजनीकांत लखनऊ पहुंचे. रजनीकांत की जेलर फिल्म सिनेमा घरों में धूम मचा रही है. 10 दिनों में जेलर फिल्म की कुल कमाई 500 करोड़ के पास पहुंच गयी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही