Search

 
 
 

एक्टर टीकू तलसानिया को पड़ा दिल का दौरा, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

 
LagatarDesk :   बॉलीवुड सिनेमा के दिग्गज अभिनेता टीकू तलसानिया को दिल का दौरा पड़ा है. इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती किया गया है. जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस खबर के आने के बाद टीकू तलसानिया के फैंस उनकी सलामति के लिए दुआ कर रहे हैं. बता दें कि बता दें कि टीकू तलसानिया ने अपने करियर की शुरुआक साल 1984 में टीवी शो ‘ये जो है जिंदगी’ से की थी. दो साल बाद उन्होंने प्यार के दो पल, ड्यूटी और असली नकली जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद 90 के दशक में दिग्गज एक्टर 250 से ज्यादा फिल्मों में नजर आये हैं. टीकू तलसानिया इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के साथ काम किया.  उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और यादगार किरादार आज भी लोगों के जहन में है. टीकू तलसानिया ने शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान सहित कई बड़े अभिनेता की फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं. वे सलमान खान और आमिर खान की फिल्म अंदाज अपना-अपना, शाहरुख खान की फिल्म देवदास, अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल 26 और मशहूर टीवी शो उतरन भी किरदार निभाया है. इसके अलावा ‘बोल राधा बोल’, ‘कुली नंबर 1’, ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘हीरो नंबर 1’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी फिल्मों में भी वो नजर आ चुके हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही